उत्तर प्रदेश, नोएडा: वन सिटी वन ऑपरेटर की फाइनल डीपीआर अगले माह

अजीत कुमार
 उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने शुक्रवार को जल-सीवर विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान जलापूर्ति के लिए वन सिटी वन ऑपरेटर परियोजना की डीपीआर तैयार कर रही एजेंसी ने अंतरिम रिपोर्ट पर एसीईओ के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया। एसीईओ ने इसकी फाइनल डीपीआर अगले माह तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जल और सीवर के मास्टर प्लान -2041 पर भी एसीईओ के समक्ष प्रस्तुतीकरण हुआ। एसीईओ ने इस पर भी तेजी से काम करने के निर्देश दिए।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर प्राधिकरण वन सिटी वन ऑपरेटर के अंतर्गत शहरी व ग्रामीण एरिया में जलापूर्ति से लेकर रखरखाव तक के कार्यों के लिए एक एजेंसी रखने की तैयारी कर रहा है। इसकी डीपीआर तैयार कराई जा रही है। एसीईओ प्रेरणा सिंह इसकी नियमित समीक्षा कर रही हैं। इसकी अंतरिम रिपोर्ट तैयार हो चुकी है, जिस पर शुक्रवार को समीक्षा बैठक के दौरान एसीईओ के समक्ष एजेंसी ने प्रस्तुतिकरण दिया। एसीईओ ने फाइनल डीपीआर सितंबर मध्य तक तैयार कर लेने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एसीईओ ने जल विभाग को स्मार्ट वाटर मीटर परियोजना में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। बता दें कि पहले चरण में 10 फीसदी कनेक्शन पर वाटर मीटर लगाने की तैयारी है। इससे जल की बर्बादी भी रुकेगी और सप्लाई बेहतर हो सकेगी। एसीईओ ने जल की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बेहतर सप्लाई के लिए बनी चेकलिस्ट को फॉलो करने के निर्देश दिए। सीवर विभाग की समीक्षा करते हुए एसीईओ ने कहा कि सीवर से जुड़ी कोई भी शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए समस्या को हल कराएं। इस बैठक मेें ओएसडी अभिषेक पाठक, सलाहकार समाकांत श्रीवास्तव, महाप्रबंधक एके सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम, वरिष्ठ प्रबंधक एपी वर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक मनोज सचान , वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर व प्रबंधक लव शंकर भारती समेत संबंधित प्रबंधक आदि मौजूद रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img