उत्तर प्रदेश, नोएडा: प्राधिकरण सीईओ की बैठक में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा

अजीत कुमार

 उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में आज विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी, विभागाध्यक्ष तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में भूमि आवंटन, अवैध निर्माण, सीआईसी एवं टीएम के मामलों, सड़क निर्माण, जलभराव की समस्या, कॉलोनियों में सुविधाओं के विकास, स्वच्छता व्यवस्था और अवैध अतिक्रमण हटाने सहित कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि आवंटन की लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाए और आवश्यक विभाग समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। अवैध निर्माण के मामलों में धारा-10 के नोटिस की निगरानी, अनुपालन न होने पर आवंटन निरस्त करने की कार्यवाही और दो वर्षों से लंबित नोटिसों की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में हनुमान ताल रोड और अंडरब्रिज सहित विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, ड्रेनेज और वाटर हार्वेस्टिंग का काम भी आगामी सप्ताह से शुरू करने पर जोर दिया गया। स्वच्छता व्यवस्था को लेकर, मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने कहा कि बारिश के मौसम में जलभराव रोकने के लिए नालियों की सफाई और सिल्ट हटाने का काम तत्काल किया जाए। साथ ही, सभी वार्डों में गड्ढों की मरम्मत और टाइल लगाने का कार्य 10 दिनों में पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। बैठक में कॉलोनियों में सामुदायिक भवन, पार्क और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए मंच तैयार करने जैसे विकास कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। यह तय किया गया कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें ताकि नगर क्षेत्र में विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img