उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेनो प्राधिकरण ने चार सोसाइटियों पर 2.42 लाख रुपये का जुर्माना

अमर सैनी
 उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम के तरफ से स्वच्छता के प्रति जागरुकता के साथ ही जुर्माना लगाने की कार्रवाई जारी है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर बल्क वेस्ट जनरेटरों के यहां कूड़े के निस्तारण को परखने और खामी पाए जाने पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी 2016 के अंतर्गत शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चार सोसाइटियों में कूड़े के निस्तारण की जांच की। टीम ने सेक्टर टेकजोन-4 स्थित जेएम फ्लोरेंस, गैलेक्सी वेगा, आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टैरिस होम, आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी में कूड़े के प्रबंधन का निरीक्षण किया। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी के अंतर्गत कूड़े का उचित निस्तारण न करने पर जेएम फ्लोरेंस पर 20,200 रुपये, गैलेक्सी वेगा सोसाइटी पर 40 हजार रुपये, आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टैरिस होम पर 20200 रुपये और आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी पर 1,61,600 रुपये का जुर्माना लगाया है। आम्रपाली लेजर वैली के स्टाफ ने चालान रिसीव नहीं किया, जिसके चलते टीम ने सोसाइटी के गेट पर चस्पा कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कूड़े के निस्तारण को लेकर सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img