Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida: गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, एक्सप्रेसवे पर लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई

Noida: गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, एक्सप्रेसवे पर लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई

रिपोर्ट: अमर सैनी

गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने शहर में सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यदि कोई वाहन चालक या सहचालक की लापरवाही, खराब मेंटेनेंस या ओवरलोडिंग के कारण एक्सप्रेसवे पर वाहन रोकता है या उसका ब्रेकडाउन होता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव के अनुसार, ऐसे वाहनों पर भारी चालान लगाया जाएगा या जरूरत पड़ने पर उन्हें सीज भी किया जा सकता है। हालांकि, यदि कोई वाहन किसी तकनीकी खराबी या दुर्घटना के कारण रुकता है, तो इस अभियान के तहत उस पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।

ट्रैफिक पुलिस का यह कदम सड़कों पर यातायात को सुचारू बनाए रखने और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमित रूप से अपने वाहनों की जांच करें और नियमों का पालन करें ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें