Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

पुलिस ने 6 लाख रुपए किए बरामद

गौतमबुद्ध नगर में आचार संहिता उल्लंघन मामले में पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही
स्क्रीनिंग कमेटी के पास तीन दिन के अंदर पैसों के लेनदेन से संबंधित कागजात और साक्ष्य को जमा करना होता है, अगर ऐसा नहीं होता है तो आगे कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

अमर सैनी

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में आचार संहिता उल्लंघन मामले में पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नोएडा पुलिस ने गाजियाबाद के रहने वाले शख्स की कार से 6 लाख रुपए बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-63 थाना पुलिस ने गुरुवार रात चेकिंग और गश्त के दौरान एफएनजी तिराहे के पास संदिग्ध गाड़ी (यूपी 16 डीडी 9496) को चेक किया। इस दौरान गाजियाबाद के अभिषेक अग्रवाल और विजयनगर के गोविंद कुमार के कब्जे से कुल 6,00,000 रुपए बरामद किए गए। पुलिस ने गाड़ी सवारों से रुपए के बारे में जानकारी मांगी तो दोनों ने कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दी। दोनों व्यक्तियों से बरामद धनराशि को पुलिस ने कब्जे में लिया है और स्क्रीनिंग कमेटी को रिपोर्ट भेज दी है। स्क्रीनिंग कमेटी के पास तीन दिन के अंदर पैसों के लेनदेन से संबंधित कागजात और साक्ष्य को जमा करना होता है, अगर ऐसा नहीं होता है तो आगे कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *