Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

गौतमबुद्ध नगर में 931 बूथों की होगी वेबकास्टिंग

सपा-भाजपा प्रत्याशी चार -चार गाड़ियों से करेंगे प्रचार
सपा-भाजपा प्रत्याशी चार -चार गाड़ियों से करेंगे प्रचार

अमर सैनी

नोएडा : गौतमबुद्ध नगर में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 931 बूथों की वेबकास्टिंग होगी। इसके जरिए आयोग और प्रशासन की टीम वोटिंग के दौरान बूथों की हर गतिविधि पर नजर रखेगी।
किसी भी लापरवाही या समस्या का पता चलते ही तत्काल सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को मौके पर भेजकर स्थिति को नियंत्रित किया जाएगा। बूथ चिन्हित होने के बाद प्रशासन जल्द ही वहां कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

जिले की तीनों विधानसभाओं में 1804 बूथ हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणी के बूथों की संख्या 300 से अधिक है। इन मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सावधानी बरती जाएगी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील समेत कुल 931 बूथों की वेबकास्टिंग की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, नोएडा विधानसभा में सबसे ज्यादा 379 बूथों की वेबकास्टिंग की जाएगी। जबकि दादरी विधानसभा क्षेत्र के 353 बूथ और जेवर विधानसभा क्षेत्र के 199 बूथों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। वेबकास्टिंग के लिए कंट्रोल रूम समाहरणालय में स्थापित किया जायेगा।
सुबह मतदान शुरू होने से लेकर मतदान खत्म होने तक पूरी गतिविधि पर कैमरे की नजर रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि सभी बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की जायेगी। यदि किसी भी बूथ पर आचार संहिता का उल्लंघन होता है तो तत्काल टीम को मौके पर भेजा जाएगा।

सपा-भाजपा प्रत्याशी चार -चार गाड़ियों से करेंगे प्रचार

सपा और भाजपा ने चार-चार गाड़ियों की अनुमति ली
सपा और भाजपा प्रत्याशियों ने प्रचार के लिए चार-चार वाहनों की अनुमति ली है। दोनों प्रत्याशी इन्हीं वाहनों से प्रचार करेंगे। इसका खर्च प्रत्याशियों के चुनाव खर्च में जोड़ा जाएगा। यदि प्रचार में किसी अन्य कार का उपयोग किया गया तो वाहन जब्त कर लिया जायेगा। अधिकारियों के मुताबिक, पार्टी के लिए एक वाहन की अनुमति है। जिला अध्यक्ष की गाड़ी का खर्च पार्टी के खर्च में जोड़ा जाता है। वहीं, सपा प्रत्याशी ने नोएडा के सेक्टर-49 और जेवर के झाझर रोड पर अस्थायी कार्यालय खोलने की अनुमति ली है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *