Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Plastic Free Delhi Campaign: नुक्कड़ नाटक के मंच से प्लास्टिक के खिलाफ जंग, दिल्ली नगर निगम और मेट्रो वेस्ट की अनोखी पहल

plastic free Delhi campaign, nukkad natak awareness

Plastic Free Delhi Campaign: नुक्कड़ नाटक के मंच से प्लास्टिक के खिलाफ जंग, दिल्ली नगर निगम और मेट्रो वेस्ट की अनोखी पहल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली को कूड़े और सिंगल यूज़ प्लास्टिक की गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए अब जागरूकता का एक नया और असरदार तरीका अपनाया गया है। दिल्ली नगर निगम और मेट्रो वेस्ट के संयुक्त प्रयास से चलाया जा रहा यह जन-जागरूकता अभियान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहा है। यह पहल न केवल अनोखी है, बल्कि आम लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय भी हो रही है।

इस अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के ज़रिए प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, कूड़े की सही पहचान और उसके उचित निस्तारण के तरीकों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत किया जा रहा है। नाटक की थीम आम लोगों को सीधे जोड़ती है, जिसमें यह दिखाया गया है कि दिल्ली को गंदगी से मुक्त कराने के लिए यमराज और चित्रगुप्त को धरती पर आना पड़ता है। हास्य, व्यंग्य और संवादों के माध्यम से यह संदेश दिया जाता है कि यदि इंसान ने समय रहते प्लास्टिक और कचरे पर नियंत्रण नहीं किया, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

नाटक की प्रस्तुति इस तरह से की जाती है कि बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इससे जुड़ाव महसूस करें। इसी कारण यह नुक्कड़ नाटक हर आयु वर्ग में पसंद किया जा रहा है और लोग इसे केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक सीख के रूप में भी देख रहे हैं। शाहदरा साउथ के अध्यक्ष राम किशोर शर्मा ने बताया कि नगर निगम और मेट्रो के संयुक्त प्रयास से लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसी रचनात्मक पहल की बेहद आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटक बच्चों को खास तौर पर आकर्षित करता है, इसलिए इसे स्कूलों, कॉलेजों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर मंचित किया जा रहा है, ताकि सही आदतों की शुरुआत बचपन से ही हो सके।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यह भी समझाया जा रहा है कि गीला कूड़ा और सूखा कूड़ा अलग-अलग डिब्बों में क्यों और कैसे डालना चाहिए। साथ ही सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान को सरल भाषा में बताया जाता है। संदेश को बार-बार दोहराया जाता है, ताकि यह लोगों के मन-मस्तिष्क में गहराई तक बैठ सके और व्यवहार में बदलाव आ सके।

यह जन-जागरूकता अभियान अब तक शाहदरा ज़ोन के 9 वार्डों में सफलतापूर्वक किया जा चुका है, जबकि 26 वार्डों में लगातार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यमराज की भूमिका निभा रहे कलाकार विपिन ने नरेला, रोहिणी, रिठाला और करोल बाग सहित कई इलाकों में अपनी प्रस्तुति दी है, जिसे लोगों ने खूब सराहा है। नगर निगम और मेट्रो वेस्ट का मानना है कि इस तरह की रचनात्मक और संवादात्मक पहल से ही प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ दिल्ली का सपना साकार किया जा सकता है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें