Faridabad Crime: फरीदाबाद में पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad Crime: फरीदाबाद में पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के गांव फतेहपुर बिल्लौच में पुरानी रंजिश के चलते एक दुकानदार पर जानलेवा हमला करने के मामले में अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हमला 22 जनवरी की सुबह उस वक्त हुआ, जब पीड़ित अपनी दुकान पर मौजूद था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले फायर करने की कोशिश की और असफल होने पर कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया।

थाना सदर बल्लभगढ़ में दी गई शिकायत में कृष्ण ने बताया कि उसके भाई पवन की गांव फतेहपुर बिल्लौच में चंचल ट्रेडिंग के नाम से दुकान है। करीब 3-4 साल पहले बलराम और वेदप्रकाश पवन की इसी दुकान में काम करते थे। काम के दौरान दोनों ने दुकान में घपला किया, जिसके चलते पवन ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद से दोनों आरोपी पवन से रंजिश रखने लगे और बदला लेने की फिराक में थे।

शिकायत के अनुसार 21 जनवरी की शाम दोनों आरोपियों ने पवन की रैकी की और 22 जनवरी की सुबह करीब 10 से 10:30 बजे गांव फतेहपुर बिल्लौच स्थित दुकान पर पहुंचे। आरोपियों की नीयत पवन को जान से मारने की थी। वेदप्रकाश ने देसी कट्टे से पवन पर फायर करने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। इसके तुरंत बाद बलराम ने कुल्हाड़ी से पवन के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी गांव प्रहलादपुर, फरीदाबाद के रहने वाले हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। वेदप्रकाश, बलराम के चाचा का लड़का है। दोनों करीब 3-4 साल पहले तक पवन की दुकान में काम करते थे। पुलिस के अनुसार बलराम ने करीब 3-4 साल पहले पवन की दुकान से 18 हजार रुपये का गाटर-पट्टी का सामान लिया था, जिसको लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते वर्ष 2025 में बलराम ने पवन के खिलाफ लड़ाई-झगड़े का एक मामला भी दर्ज कराया था।

अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने तकनीकी सहायता और गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर 27 जनवरी 2026 को दोनों आरोपियों बलराम उर्फ बाली और वेदप्रकाश उर्फ बेदु को गांव चांदपुर बस अड्डा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में बलराम उर्फ बाली की उम्र 25 वर्ष है, वह 8वीं पास है और ड्राइविंग का काम करता है, जबकि वेदप्रकाश उर्फ बेदु की उम्र 38 वर्ष है, वह 12वीं पास है और ड्राइविंग का कार्य करता है।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हमले में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img