Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

पारस टियेरा की एओए के शोषण से बचाव के लिए 1000 लोगों ने मिलकर किया महा हवन

सेक्टर 137 स्थिति पारस टियेरा सोसाइटी में अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के खिलाफ लोगों ने महाहवन का आयोजन किया
सेक्टर 137 स्थिति पारस टियेरा सोसाइटी में अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के खिलाफ लोगों ने महाहवन का आयोजन किया

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर 137 स्थिति पारस टियेरा सोसाइटी में अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के खिलाफ लोगों ने महाहवन का आयोजन किया। सोसाइटी के लोगों ने अराजकता, गैरकानूनी क्रियाकलाप और निवासियों के आर्थिक शोषण से बचाव के लिए महा हवन कर आहुति डाली।
सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि पारस टियेरा सेक्टर 137 की अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन एक वर्ष का कार्यकाल 22 जनवरी 2024 को समाप्त हो चुका है। साथ ही सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 25(1) के तहत एओए विवादित भी है, जिसका फैसला एसडीएम सदर कार्यालय में लंबित है।
आरोप है कि कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद भी एओए के सदस्य गैरकानूनी तरीके से चुनाव ना करा कर अवैध रूप से कुर्सी पर काबिज हैं। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर और डेप्युटी रजिस्ट्रार फर्म सोसायटी और चिट्स के कार्यालय में की जा चुकी है। जिसकी कार्यवाही आगामी लोकसभा चुनावों के चलते लंबित है। इस स्तिथि का फायदा उठाते हुए एओए के पदाधिकारियों ने 1 अप्रैल 2024 से नियम विरुद्ध सोसाइटी के मेंटेनेंस फीस में 32% की वृद्धि कर दी है। इसके लिए किसी भी मेंबर से सहमति और अनुमति नहीं ली गई। एओए द्वारा सोसाइटी के लोगों के आर्थिक एवं संवैधानिक शोषण से बचाव के लिए सभी सुबह 9:30 बजे सोसाइटी की चारदीवारी के भीतर उद्यान पर शांतिपूर्वक महा हवन किया। हवन के दौरान करीब 1000 निवासियों द्वारा अग्नि कुंड में आहुति डाली। साथ ही प्रार्थना की जाएगी कि पारस टियेरा के वर्तमान बोर्ड सदस्यों को सद्बुद्धि दें और साथ की समस्त विश्व की शांति और खुशहाली हो। इसके साथ ही सोसाइटी के लोगों ने अग्नि को साक्षी मान के प्रार्थना की कि उन्हें ईश्वर अपने खिलाफ हो रहे शोषण से लड़ने की शक्ति प्रदान करे और पारस टियेरा में खुशहाली बहाल हो।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *