ब्लू सफायर मॉल में दंपत्ति से मारपीट

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ब्लू सफायर मॉल में गए दंपत्ति ने मॉल प्रबंधन पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने उन पर अपनी पत्नी पर अभद्र टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में बिसरख थाना पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक सोसायटी में रहने वाला दंपत्ति शनिवार शाम ब्लू सफायर मॉल गया था। उसने बताया कि जब वह सीढ़ियों से नीचे आ रहा था तो ऊपर से आ रहे दो मेंटेनेंस कर्मचारियों ने उसकी पत्नी पर टिप्पणी की। जब उसने इस मामले में विरोध जताया तो दोनों कर्मचारी नीचे आ गए और बहस करने लगे। इसके बाद उन लोगों ने अपने दोस्तों को बुलाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने बताया कि मॉल कर्मचारियों ने उसके साथ बहुत अभद्र व्यवहार किया और सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद हमने बाहर आकर पुलिस से शिकायत की।सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि मॉल में मारपीट की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली थी। इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img