उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Crime: पंजाबी गिरोह के 8 बदमाश गिरफ्तार, दो नाबालिग भी दबोचे गए

Noida Crime: पंजाबी गिरोह के 8 बदमाश गिरफ्तार, दो नाबालिग भी दबोचे गए

नोएडा। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने सागर उर्फ पंजाबी गिरोह के आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर संगठित अपराध के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना सागर उर्फ पंजाबी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपियों को सेक्टर-27 स्थित कैलाश कट के पास गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दानिश, अप्पु उर्फ संदीप, विकास, साहिल उर्फ शुभम, शरद सिंह देव और सूरज कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें, एक तमंचा और अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह पहले इलाके की रेकी करता था और फिर मोबाइल व बाइक चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देता था।

जांच में यह भी सामने आया कि सूरज कुमार गुप्ता मोबाइल की दुकान चलाता है और चोरी के मोबाइल का लॉक तोड़कर उन्हें कम कीमत पर बेच देता था। पुलिस के मुताबिक अधिकांश आरोपी पांचवीं कक्षा तक ही पढ़े हैं और लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे।  फरार सरगना सागर उर्फ पंजाबी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button