Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

First Rehab Foundation: दिव्यांग बच्चों की अनोखी पहल, पुराने पोस्टर्स से बने वॉटरप्रूफ ब्लैंकेट जरूरतमंदों में बांटे

First Rehab Foundation Noida, divyang children initiative, waterproof blanket

First Rehab Foundation: दिव्यांग बच्चों की अनोखी पहल, पुराने पोस्टर्स से बने वॉटरप्रूफ ब्लैंकेट जरूरतमंदों में बांटे

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा में फर्स्ट रिहैब फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। बच्चों ने पुराने और बेकार हो चुके पोस्टर्स को दोबारा उपयोग में लाते हुए उन्हें वॉटरप्रूफ ब्लैंकेट में बदल दिया, जिन्हें सर्दियों के मौसम में जरूरतमंद लोगों को वितरित किया गया। इस अनोखी पहल के तहत बच्चों ने पोस्टर्स को आपस में सिच कर मजबूत और उपयोगी ब्लैंकेट तैयार किए, जो बारिश और ठंड दोनों से बचाव में सहायक हैं। शुक्रवार को इस अभियान के दौरान कुल 160 वॉटरप्रूफ ब्लैंकेट जरूरतमंद लोगों के बीच बांटे गए।

यह पूरी पहल फर्स्ट रिहैब फाउंडेशन सेक्टर 70 में शिक्षक इलिका रावत और प्रशासन प्रमुख कृष्णा यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। फाउंडेशन के बच्चों ने इस रचनात्मक कार्य के माध्यम से यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद सकारात्मक सोच और मेहनत से समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। इस प्रयास से जहां एक ओर वेस्ट मटेरियल का पुनः उपयोग कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में कदम बढ़ाया गया, वहीं दूसरी ओर सर्दी के मौसम में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को राहत भी मिली।

फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के साथ मिलकर काम करना और उनकी जरूरतों को समझते हुए सहयोग प्रदान करना है। इस पहल ने न केवल जरूरतमंदों की मदद की, बल्कि बच्चों के भीतर सामाजिक जिम्मेदारी और आत्मविश्वास की भावना को भी मजबूत किया। सेंटर मैनेजर सुरभि जैन ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है, जिससे वे स्वयं को समाज का सक्रिय और जिम्मेदार हिस्सा महसूस कर सकें।

इस अवसर पर फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव और डॉ. सुष्मिता भाटी ने बच्चों के कार्य की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों को सीधी राहत पहुंचाने का कार्य भी करती है। फाउंडेशन के इस प्रयास से बच्चों को यह सीख मिलती है कि वे अपने छोटे-छोटे प्रयासों से भी समाज में बड़ा योगदान दे सकते हैं।

 

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें