Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

दिल्ली की सदर बाजार मार्केट में बढ़ते जा रहे हैं दलाल, व्यापारियों का व्यापार हो रहा है खत्म

दिल्ली की सदर बाजार मार्केट में बढ़ते जा रहे हैं दलाल, व्यापारियों का व्यापार हो रहा है खत्म

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली की सदर बाजार मार्केट में बढ़ते जा रहे हैं दलाल, व्यापारियों का व्यापार हो रहा है खत्म। ये कहना है सदर बाजार मार्केट के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा का। पम्मा ने कहा सदर बाजार मार्केट में बहुत सी समस्याएं हैं जैसे की बिजली की तारों का जाल, शौचालय, ट्रैफिक जाम, दलाल, सड़के टूटी हुई हर रोड हर गली में बारिश का पानी भर जाना नालियों में कूड़ा जमा रहना और चोर लुटेरे का अड्डा। पम्मा ने कहा सदर बाजार मार्केट में व्यापारियों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है यहां पर पटरी वालों की वजह से दलाल बढ़ते जा रहे हैं अगर कोई बाहर से ग्राहक आता है तो वह दलाल उनको बहला फुसला कर ले जाता है और उनके साथ ठगी करता है और फिर अगर हम उसे ग्राहक से कहते हैं कि आप पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाइए लेकिन तभी वह मना कर देते हैं यह कहकर कि कौन जाकर पुलिस के कोर्ट के धक्के खाए।

पम्मा ने कहा सदर बाजार में चोर लुटेरे बढ़ते जा रहे हैं आए दिन यहां पर चोरी की घटनाएं स्नैचिंग की घटनाएं होती रहती है लेकिन प्रशासन आंखें मूंद कर बैठा है। पम्मा ने कहा हम सदर बाजार मार्केट में साफ सफाई को लेकर व्यापारी मंडल प्रदर्शन और चक्का जाम भी कर चुका है इसका असर थोड़ा बहुत एमसीडी पर पड़ा है लेकिन फिर दोबारा वही हाल है गंदगी कूड़ा शौचालय में गंदगी मची रहती है। पम्मा ने कहा कि सदर बाजार एशिया की सबसे बड़ी मार्केट है लेकिन यहां पर पार्किंग की बहुत बड़ी समस्या है क्योंकि अगर यहां पर पार्किंग है तो उस पर दलालों ने कब्जा कर रखा है और अगर यहां पर ट्रैफिक पुलिस आती है तो यह दलाल उनसे साठ गाठ करके उन्हें वापस भेज देते हैं। पम्मा ने कहा हमने इसकी शिकायत हमारे यहां के एसीपी साहब को भी की है लेकिन तब भी इन लोगों के हौसले बुलंद है और यह लोग आए दिन कोई ना कोई घटना को अंजाम देते रहते हैं। पम्मा ने कहा हम प्रशासन, सरकार, और पुलिस, से यही निवेदन करते हैं कि हम व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *