Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

HPV Vaccine: भारत मंडपम में 200 बालिकाओं को मुफ्त HPV वैक्सीन, कैंसर जागरूकता अभियान में हुई स्क्रीनिंग

HPV Vaccine: भारत मंडपम में 200 बालिकाओं को मुफ्त HPV वैक्सीन, कैंसर जागरूकता अभियान में हुई स्क्रीनिंग

नई दिल्ली, 27 जुलाई। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (DSCI) ने भारत मंडपम में तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया। 25 से 27 जुलाई तक आयोजित इस अभियान के दौरान 9 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की करीब 200 बालिकाओं को मुफ्त HPV वैक्सीन लगाई गई। अभियान में लोगों को कैंसर की समय पर पहचान, बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी जागरूक किया गया।

भारत मंडपम के हॉल-9 में स्टॉल संख्या-56 पर आयोजित इस अभियान के दौरान मुख, स्तन, गर्भाशय ग्रीवा यानी सर्वाइकल और प्रोस्टेट कैंसर की निःशुल्क स्क्रीनिंग की गई। लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने का अवसर भी मिला। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कैंसर से जुड़े जोखिमों, शुरुआती लक्षणों और समय पर जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी।

अभियान के दौरान महिलाओं को स्तन स्व-परीक्षण की जानकारी और प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके साथ ही एचपीवी संक्रमण, HPV टीकाकरण और HPV-DNA सेल्फ टेस्टिंग के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि कैंसर की समय पर पहचान होने से बीमारी का उपचार शुरुआती चरण में किया जा सकता है और उपचार के बेहतर परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

DSCI की निदेशक डॉ. सविता अरोड़ा ने कहा कि कैंसर की समय पर पहचान और प्रभावी रोकथाम के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल कैंसर का इलाज करना नहीं है, बल्कि जागरूकता के माध्यम से इसकी रोकथाम को जन-आंदोलन का रूप देना भी है।

क्लीनिकल ऑन्कोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा शुक्ला ने कहा कि नियमित स्क्रीनिंग से कैंसर का शुरुआती चरण में पता लगाने में मदद मिलती है। शुरुआती अवस्था में बीमारी की पहचान होने पर उपचार की सफलता की संभावना कई गुना बढ़ सकती है। उन्होंने HPV टीकाकरण को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षित और प्रभावी उपाय बताते हुए पात्र बालिकाओं को इसका लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

अभियान में अपनी 13 वर्षीय बेटी को HPV वैक्सीन लगवाने पहुंचीं अभिभावक भारती ने बताया कि चिकित्सकों ने टीकाकरण से जुड़ी उनकी सभी शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया सरल, सुरक्षित और व्यवस्थित रही।

तीन दिन चले इस जागरूकता अभियान में DSCI के क्लीनिकल, प्रिवेंटिव और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभागों के चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अभियान के माध्यम से लोगों को कैंसर की रोकथाम, नियमित जांच और समय पर उपचार के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें