Vehicle Theft: एनसीआर में बाइक चोरी कर सस्ते में बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश, 12 दोपहिया वाहन बरामद

Vehicle Theft: एनसीआर में बाइक चोरी कर सस्ते में बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश, 12 दोपहिया वाहन बरामद

नोएडा। सेक्टर-63 थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12 चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी, एक फर्जी नंबर प्लेट तथा एक अवैध चाकू बरामद किया गया है।

एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि एफएनजी सर्विस रोड स्थित ग्रीन बेल्ट के पास चेकिंग के दौरान लोकल इंटेलिजेंस और गुप्त सूचना के आधार पर गौरव और मन्नू को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि बरामद 12 वाहनों में से आठ के चोरी होने के मामले एनसीआर के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ऐसे इलाकों की रेकी करते थे जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होते थे। चोरी के बाद वाहनों को कुछ दिनों तक छिपाकर रखा जाता था और बाद में बेहद कम कीमत पर बेच दिया जाता था। कई बार वाहन खोलकर उनके पार्ट्स भी बेच दिए जाते थे।

पुलिस के अनुसार गौरव पहले भी वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ नोएडा, दिल्ली और हरियाणा में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मन्नू भी लंबे समय से चोरी की वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के नेटवर्क की जांच कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img