Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला और करनाल सिटी के लिए वर्चुअल माध्यम से इलेक्ट्रिक  बस सेवा की करी शुरुआत

चंडीगढ़ 8 मार्च – ( कोमल रमोला ) हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज पंचकूला और करनाल के लिए इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पहले सात दिन इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा मुफ्त करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को वर्चुअली सम्बोधित करते हुए कहा कि आज महाशिवरात्रि पर्व है, यह कोशिश की जाए कि आज इलेक्ट्रिक सिटी बसें शहर के शिव मंदिरों के पास से होकर गुजरें ताकि श्रद्धालुओं को भी इसका फायदा मिल सके। मुख्यमंत्री ने पंचकूला और करनाल  के लोगों को सिटी बस सेवा आरंभ होने पर शुभकामनाएं और बधाई  भी दी।

इस अवसर पर पंचकूला से हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता और मेयर श्री कुलभूषण गोयल और करनाल से सांसद श्री संजय भाटिया, विधायक श्री राम कुमार कश्यप भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

पंचकूला और करनाल में फिलहाल  इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा में 5-5 बसों को शामिल किया गया है। शीघ्र ही अन्य बसों को भी बेड़े में शामिल किया जाएगा। 45  सीटर इन इलेक्ट्रिक बसों के लिये पहले 5 किलोमीटर तक दस रुपये किराया निर्धारित किया गया है। उसके बाद हर तीन किमी पर किराये में 5 रुपये की वृद्धि होगी। सिटी बस सेवा का रूट भी शहर के लोगों की मांग व आवश्यकता को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। शहर के साथ लगते कस्बों में सिटी बस सेवा का चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जाएगा। अभी तक 375 बसें खरीदी गई हैं।

श्री मनोहर लाल ने बताया कि इससे पहले यह सुविधा पानीपत और यमुनानगर में आरम्भ की जा चुकी है। आज पंचकूला और करनाल  में इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा की शुरुआत  के बाद अंबाला, सोनीपत, रेवाड़ी, रोहतक और हिसार सहित पांच शहरों में भी जल्द ही इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू कर दी जाएगी । उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने  अपने वर्ष- 2023-2024 के बजट अभिभाषण के दौरान घोषणा की थी कि प्रदेश के 9 नगर निगमों और रेवाड़ी शहर में सिटी बस सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा की वर्तमान में रोडवेज के बेड़े को 3083 से बढाकर 4651 किया गया है। साथ ही किलोमीटर स्कीम के तहत 562 बसें चलाई जा रहीं हैं।

नई लॉन्च की गई इलेक्ट्रिक बस सेवा एक शून्य-उत्सर्जन वाहन है जिसके अपने संचालन के 10 वर्षों में लगभग 4,20,000 लीटर डीजल की बचत होगी । इससे न केवल प्रदेश के लोगों को सुगम परिवहन का लाभ मिलेगा बल्कि पर्यावरण प्रदूषण को भी कम करने में मदद मिलेगी।  ये बसें तेजी से चार्ज होने वाली लिथियम-आयन बैटरी द्वारा संचालित हैं और रियल टाइम पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (पीआईएस), आपातकालीन स्थिति के लिए पैनिक बटन, वाहन स्थान और ट्रैकिंग सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, स्टॉप रिक्वेस्ट बटन, फायर डिटेक्शन और अलार्म  जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इलैक्ट्रिक बस निर्माता जेबीएम ऑटो द्वारा इन बसों की आपूर्ति की गई है।

अत्याधुनिक, वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े के साथ, 12 वर्षों से अधिक समय की 2450 करोड़ रुपये की यह परियोजना प्रदूषण रहित पर्यावरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस अवसर पर  परिवहन विभाग के प्रधान सचिव श्री नवदीप विर्क सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *