Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Elections: Harsh Malhotra ने भाजपा की घोषणाओं को बताया संकल्प, दिल्ली को मिलेगा हर वर्ग के लिए विकास

Harsh Malhotra
Delhi Elections: Harsh Malhotra ने भाजपा की घोषणाओं को बताया संकल्प, दिल्ली को मिलेगा हर वर्ग के लिए विकास

Delhi Elections: Harsh Malhotra ने भाजपा की घोषणाओं को बताया संकल्प, दिल्ली को मिलेगा हर वर्ग के लिए विकास

रिपोर्ट: रवि डालमिया

केंद्र राज्य मंत्री Harsh Malhotra ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में दिल्ली के लिए की गई घोषणाओं को पार्टी का संकल्प बताया है। उन्होंने कहा कि ये घोषणाएं मात्र वादे नहीं हैं, बल्कि जनकल्याणकारी योजनाएं हैं, जो दिल्ली के विकास और हर वर्ग की भलाई के लिए बनाई गई हैं।

प्रत्येक महिला को 2500 रुपये सम्मान राशि और गर्भवती महिलाओं के लिए 21,000 रुपये की आर्थिक सहायता। 5 रुपये में “अटल रसोई” योजना के तहत भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। BJP सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये केंद्र सरकार और 5 लाख रुपये राज्य सरकार द्वारा, कुल 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। यह योजना विशेष रूप से 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए लाभकारी होगी।

Harsh Malhotra ने कहा, “हमारी ये घोषणाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की तरह हैं, जो हर बार पूरी होती हैं।” उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि फरवरी में होने वाले चुनावों में भाजपा को आशीर्वाद दें ताकि दिल्ली को विकसित और जनकल्याणकारी योजनाओं से समृद्ध बनाया जा सके। Harsh Malhotra ने भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार बनने पर दिल्ली हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं से सशक्त होगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें