जिला कांग्रेस ने न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत और बूथ कमेटियों को भंग किया

अमर सैनी

नोएडा। जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्धनगर ने न्याय पंचायत, ग्राम सभा और बूथ कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। अगले एक माह में इनका पुनर्गठन किया जाएगा। साथ ही छह माह तक हाथ बदलेगा हालात जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। यह निर्णय सोमवार को जिला कमेटी की मासिक बैठक में लिया गया।
जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अगले छह माह तक हाथ बदलेगा हालात जनसंपर्क अभियान चलाएगी। पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर आमजन को पार्टियों की नीतियों से अवगत कराएंगे। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए आने वाले कुछ दिनों में ही संगठन की पुनर्संरचना भी पूर्ण कर ली जाएगी। बैठक में लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता दुष्यंत नागर, दिनेश शर्मा, गौतम अवाना, जितेंद्र चौधरी, ललित अवाना, कपिल भाटी, कल्पना सिंह, निशा शर्मा, शुभम कश्यप, महाराज सिंह नागर आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img