Noida Metro Update: नोएडा मेट्रो बोर्ड बैठक में वित्तीय ऑडिट रिपोर्ट पेश, कियोस्क और वेंडिंग मशीन आवंटन की नई नीति लागू

Noida Metro Update: नोएडा मेट्रो बोर्ड बैठक में वित्तीय ऑडिट रिपोर्ट पेश, कियोस्क और वेंडिंग मशीन आवंटन की नई नीति लागू

नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (NMRC) की बोर्ड बैठक में कंपनी की वित्तीय ऑडिट रिपोर्ट पेश की गई और मेट्रो से होने वाले व्यय का विस्तृत ब्योरा अधिकारियों के समक्ष रखा गया। बैठक में कियोस्क और वेंडिंग मशीनों के आवंटन के लिए संशोधित नीति को भी लागू करने का निर्णय लिया गया।

संशोधित नीति के तहत कियोस्क और वेंडिंग मशीन का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा, दिव्यांगजनों, ट्रांसजेंडर, महिला गैर सरकारी संगठनों और एकल महिला उद्यमियों जैसे प्राथमिकता समूहों के लिए रियायती दरें लागू की गई हैं। एनएमआरसी की वेबसाइट पर नई दरें ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं।

नई दरों के अनुसार, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर के लिए 75 प्रतिशत छूट दी गई है। बैंड-2 के लिए वेंडिंग मशीन 375 रुपए और कियोस्क 625 रुपए प्रतिमाह तय की गई है। बैंड-3 में वेंडिंग मशीन के लिए 300 रुपए और कियोस्क 500 रुपए, महिला और गैर सरकारी संगठन व एकल महिला उद्यमियों के लिए मौजूदा दर पर 70 प्रतिशत छूट लागू होगी। इसके अनुसार, बैंड-2 में वेंडिंग मशीन के लिए 450 रुपए और कियोस्क के लिए 750 रुपए प्रतिमाह तय किए गए हैं, जबकि बैंड-3 में वेंडिंग मशीन के लिए 360 रुपए और कियोस्क के लिए 600 रुपए निर्धारित किए गए हैं।

बोर्ड बैठक में NMRC के वित्तीय स्रोत बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। वर्तमान में नोएडा मेट्रो सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा डिपो तक संचालित हो रही है, जबकि तीन नए रूट प्रस्तावित हैं—बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142, डिपो से बोडाकी और सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5। वर्तमान में रोजाना लगभग 52 हजार यात्री मेट्रो का उपयोग कर रहे हैं। बोर्ड ने आने वाले समय में वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने और मेट्रो की योजनाओं को और मजबूत करने पर विचार किया।

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img