Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम को सफल बनाने को आगे आए निजी अस्पताल

Mathura News : मथुरा में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में जनपद में चलाये जा रहे ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम से निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम और निजी चिकित्सकों को भी जोड़ने की पहल की गयी है। इस सम्बन्ध में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधा बल्लभ की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में 21 निजी अस्पतालों से 18 चिकित्सकों और तीन अस्पताल प्रबंधकों ने भाग लिया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि निजी अस्पताल जो भी स्वास्थ्य सेवाएँ लोगों को मुहैया करा रहे हैं, उसका पूरा विवरण हेल्थ मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम के पोर्टल पर समय से अवश्य अपडेट करें।

उन्होंने निजी अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन से जुड़े सवालों का जवाब भी दिया। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निजी चिकित्सकों के पास आने वाले डायरिया केस के बारे में विस्तार से चर्चा की। चिकित्सकों ने सहमति भी जताई कि वह इस दिशा में हरसम्भव सहयोग करेंगे ताकि डायरिया के निदान की दिशा में उचित कदम उठाये जा सकें।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ. ब्रजेन्द्र तिवारी ने निजी अस्पतालों के रिपोर्टिंग से जुड़े कर्मचारियों को एचएमआईएस पर एक बार फिर से प्रशिक्षित करने का आग्रह किया। पीएसआई इंडिया से अजय कुमार ने पिछले तीन माह की डायरिया सम्बन्धी रिपोर्ट को साझा किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें