Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में एसपी आवास के पास निजी कंपनी के दफ्तर से लाखों की चोरी

Hapur News : हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र में एसपी आवास से कुछ ही दूरी पर स्थित एक निजी कंपनी के कार्यालय में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने इंसकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कैश रूम से करीब 14 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज पुलिस के हाथ लग चुकी है। फुटेज में तीन संदिग्ध चोर साफ तौर पर चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना देहात प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर नकदी बरामद कर ली जाएगी।

यह चोरी सोमवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है, जब तीन अज्ञात चोर कंपनी कार्यालय में घुस गए। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और सीधे कैश रूम में पहुंचकर वहां रखी नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के समय कार्यालय में कोई मौजूद नहीं था।

मंगलवार सुबह जब कंपनी के कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और कैश रूम से रुपये गायब थे। इसके बाद तत्काल हापुड़ पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए।

इस संबंध में गांव दस्तोई निवासी राहुल शर्मा, जो कंपनी में कार्यरत हैं, ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें