उत्तर प्रदेश : हापुड़ में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Hapur News : जनपद हापुड़ में थाना धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलैड़ा में विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, गांव बझैड़ा कलां निवासी इमराना का निकाह पांच साल पूर्व गांव पिपलैड़ा निवासी जाकिर से हुआ था। निकाह के बाद एक तीन साल का पुत्र और एक साल की पुत्री है। मंगलवार दोपहर इमराना की किसी बात को लेकर पति जाकिर से कहासुनी हो गई थी। जिससे क्षुब्ध होकर इमराना ने पंखे पर फांसी का फंदा लगाया और लटक कर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत की खबर मिलते ही ससुराल समेत मायके में भी कोहराम मच गया। आनन-फानन में मृतका इमराना के परिजन पहुंचे।

थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर इमराना के शव को पंखे से नीचे उतारा गया। जिसके बाद फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। प्रथम दृष्टया निकाह में जाने की बात को लेकर पति पत्नी में कहासुनी हुई थी। अभी इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img