Rohini Accident: दिल्ली में मौत का मेनहोल: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर बिहार के मजदूर की दर्दनाक मौत

Rohini Accident: दिल्ली में मौत का मेनहोल: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर बिहार के मजदूर की दर्दनाक मौत

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-32 के बेगमपुर इलाके में एक बार फिर खुले नाले का खौफनाक सच सामने आया है। 30 वर्षीय मजदूर बिरजू कुमार, जो बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले थे और दिल्ली में मजदूरी करते थे, खुले सीवर में गिरकर अपनी जान गंवा बैठे। घटना महाशक्ति काली मंदिर के पास हुई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, बिरजू डी.डी.ए. की जमीन पर बने खुले सीवर में गिर गया था। हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद बिरजू का शव बरामद किया गया और मौत की पुष्टि हुई। शव बरामद करने में NDRF और अन्य संबंधित एजेंसियों ने भी मदद की।

पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। हादसे के समय बिरजू अपने एक दोस्त के साथ नशे की हालत में सड़क पर चल रहे थे। दोस्त ने बताया कि दोनों दिनभर शराब पी रहे थे और इसी नशे में बिरजू का पैर लड़खड़ाकर खुले नाले में गिर गया। घटना के तुरंत बाद दोस्त को इसका अहसास नहीं हुआ। जब बिरजू कहीं दिखाई नहीं दिया, तो साथी मजदूरों ने उसकी खोज शुरू की। इसी दौरान सड़क किनारे मेनहोल के पास बिरजू की चप्पलें पड़ी मिलीं।

हादसे के बाद प्रशासन और एजेंसियों की तुरंत प्रतिक्रिया भी देखने को मिली। मौके पर वकील की पीसीआर कॉल के बाद अधिकारियों ने नाले का निरीक्षण किया और लंबी खोजबीन के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि गंदा पानी और कई फीट की गहराई हादसे का मुख्य कारण थी।

इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली में खुले नालों, सीवर और खराब रखरखाव के खतरों को उजागर किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर उचित सुरक्षा उपाय और चेतावनी बोर्ड न होने के कारण कई अनहोनी घटनाएं होती रहती हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img