Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : हॉर्न बजाया तो महिला ने बस में घुसकर पीटा ड्राइवर को, मथुरा में सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा

Mathura News : मथुरा में उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के एक बस चालक को रोडवेज बस का हॉर्न बजाना इतना महंगा पड़ा कि एक महिला ने सवारियों के सामने बस में चढ़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद सड़क पर भारी हंगामा हुआ। महिला का आरोप था कि चालक बार-बार मना करने के बावजूद लगातार हॉर्न बजा रहा था।

यह चौंकाने वाली घटना मथुरा शहर के पुराने रोडवेज बस स्टैंड के पास हुई। अलीगढ़ से यात्रियों को लेकर आ रही यूपी रोडवेज बस के चालक योगेश अपनी बस को स्टैंड की ओर ले जा रहे थे। रास्ते में ट्रैफिक जाम था और एक महिला सड़क पर पैदल चल रही थी। चालक योगेश ने ट्रैफिक से रास्ता क्लियर करने के लिए बस का हॉर्न बजाया। हॉर्न की आवाज महिला को नागवार गुज़री और उसने वहीं हंगामा शुरू कर दिया। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

महिला सीधे सवारियों से भरी बस में चढ़ गई और ड्राइवर योगेश को पीटना शुरू कर दिया। महिला को ऐसा करते देख, उसके साथ मौजूद एक युवक ने भी चालक को थप्पड़ जड़े। महिला का आरोप है कि उसने ड्राइवर को हॉर्न न बजाने के लिए मना किया था, लेकिन इसके बावजूद चालक लगातार हॉर्न बजाता रहा।

ड्राइवर योगेश ने बताया कि वह केवल ट्रैफिक के कारण बस को आगे निकालने के लिए हॉर्न दे रहा था, जिसका गलत मतलब निकालते हुए महिला और उसके साथी ने उसके साथ मारपीट की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें