Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : मथुरा में बाँके बिहारी मंदिर के जगमोहन में ऊपर चढ़कर दर्शन पर रोक, कमेटी सख्त

Mathura News : मथुरा के ठा. श्री बाँके बिहारी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी ने मंदिर के अंदर अव्यवस्था और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक बड़ा और कड़ा निर्णय लिया है। कमेटी के अध्यक्ष, रिटायर्ड न्यायमूर्ति अशोक कुमार जी ने निर्देश दिया है कि कल 22.11.2025 से जगमोहन में ऊपर बॉयी एवं दॉयी ओर किसी भी दर्शनार्थी का प्रवेश पूरी तरह निषिद्ध किया जाता है।

यह फैसला कमेटी द्वारा दिनांक 21 नवंबर 2025 को स्थल निरीक्षण के बाद लिया गया। निरीक्षण में पाया गया कि गोस्वामीजनों/सेवादारों से सहयोग करने के स्पष्ट निर्देश के बावजूद, वे सकारात्मक सहयोग नहीं कर रहे हैं और लगातार निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं।

कमेटी ने पाया कि दर्शनार्थी जगमोहन स्थल पर दोनों ओर सीढ़ियों से चढ़कर कटहरे पर लटक-लटक कर दर्शन करने का प्रयास करते हैं। इससे न केवल भीड़ प्रबंधन बिगड़ता है, बल्कि अप्रिय घटना की प्रबल संभावना भी बनी रहती है।

सेवादारों की मनमानी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कमेटी ने कहा कि पूर्व में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग दर्शन स्थल निर्धारित करने के बावजूद, गोस्वामी बंधु और उनके सहायक पुरुषों के दर्शन स्थल पर महिलाओं/बच्चों को प्रवेश करा रहे हैं और बगल के कमरे में देहरी पूजन जैसी प्रक्रियाओं को भी भीड़ के दौरान करा रहे हैं।

कार्यकारी प्रबंधक और मंदिर प्रबंधन को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और जगमोहन से चंदन कोठरी में जाने वाले रास्ते/दरवाजे को तुरंत बंद करने का निर्देश दिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें