Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, 16 नमूने ले जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे

Hapur News : हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शनिवार को हाईवे 9 पर डिलीवरी करने वाले वाहनों से 16 नमूने लिए हैं। सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील सिंह ने बताया कि टीम ने छिजारसी टोल पर चौधरी डेयरी के वाहन से गाय का दूध और मिश्रित दूध, जनता डेयरी पिलखुवा के ई-रिक्शा से क्रीम, मतनौरा निवासी अंकुर मावी के वाहन से गाय का दूध व मिश्रित दूध के नमूने लिए।

ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी और रेस्टोरेंट से भी नमूने

इसके अलावा ढबारसी रोड गालंद में एक ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के वेयर हाउस से शमा का चावल, ऑर्गेनिक मूंगफली, रॉक साल्ट, मूंगफली, कुट्टू के आटा और सेंधा नमक के नमूने लिए गए। ढबारसी रोड गालंद धौलाना पर रावत हॉस्पीटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड से अचार, छोले की तैयार सब्जी और गुलाब जामुन का एक-एक नमूना लिया गया है।

नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई

सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील सिंह ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गुप्ता, आरपी गंगवार, सोवेंद्र सिंह पंघाल, प्रियंक श्रीवास्तव, सहरिश सादात आदि मौजूद रहे ¹.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें