उत्तर प्रदेश : हापुड़ में किसान को गोली मारने की घटना, दो अज्ञात हमलावरों ने की वारदात

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर के गांव मानकचौक में एक किसान को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना शनिवार की दोपहर की है, जब किसान तस्वीर सिंह उर्फ पिंटू (48 वर्ष) अपने घर से मोबाइल पर बात करने के बाद दो लोगों के बुलाने पर खेत पर गए थे। वहां उन्होंने घास खोद रहे मंढैया निवासी किशन सिंह और प्रवीन सिंह का सहयोग लेकर खाली क्रेटों को ट्यूबवैल के अंदर रखवा दिया। इसके बाद वे खेत के आसपास चले गए, तभी गोली चलने की आवाज से प्रवीण सिंह के होश उड़ गए।

गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में उपचार

प्रवीण सिंह ने पास जाकर देखा तो किसान तस्वीर सिंह खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। इसके बाद वह शोर मचाता हुआ गांव की तरफ भाग निकला। गोली चलने की आवाज से आसपास काम कर रहे किसानों में भी दहशत व्याप्त हो गई। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचकर घायल तस्वीर सिंह को नजदीकी अस्पताल में लेकर आ गए, जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस द्वारा की गई जांच में पता लगा है कि दो अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने की बात सामने आई है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने भी इसकी पुष्टि की है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

किसान की मिलनसार छवि

परिजन और ग्रामीणों की मानें तो किसान तस्वीर सिंह बेहद मिलनसार हैं। उनकी गांव में किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं है और न ही वे गांव की राजनीति में कोई सक्रिय भूमिका निभाते हैं। ममेरे भाई एवं भाकियू नेता पुष्पेंद्र चौधरी का कहना है कि तस्वीर सिंह की किसी से कोई भी रंजिश नहीं है, इसलिए दोपहर के समय गोली मारकर उनकी हत्या का प्रयास किए जाने की घटना फिलहाल अनसुलझी पहेली बनी हुई है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img