दिवाली से पहले दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, कच्ची कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन लेना आसान, NOC जरूरी नहीं

दिवाली से पहले दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, कच्ची कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन लेना आसान, NOC जरूरी नहीं

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली सरकार ने कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को राहत देते हुए बिजली कनेक्शन से जुड़ी बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया कि अब इन इलाकों में बिजली का नया कनेक्शन लेने और मीटर लगवाने के लिए डीडीए से एनओसी की जरूरत नहीं होगी। सरकार ने बिजली कंपनियों को निर्देश दिया है कि कच्ची कॉलोनियों में मीटर लगाने के लिए किसी प्रकार की एनओसी न मांगी जाए, जिससे लोगों को जल्द और आसानी से बिजली कनेक्शन मिल सके।

दिल्ली सचिवालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मुख्यंमत्री आतिशी ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि डीडीए द्वारा कच्ची कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन के लिए एनओसी लेने की अनिवार्यता का नियम बनाने के बाद लोग दर-दर भटकने और रिश्वत देने को मजबूर थे। मगर अब दिल्ली की सभी कच्ची कॉलोनियों में बिजली का मीटर लगवाने के लिए लोगों की किसी भी प्रकार की एनओसी लेने की जरूरत नहीं होगी। कच्ची कॉलोनियों में बिना एनओसी के ही 15 दिन में बिजली का नया कनेक्शन मिल जाएगा। आतिशी के मुताबिक, दिल्ली में 1731 कच्ची कॉलोनियां हैं। 10 साल पहले तक इनका बहुत बुरा हाल था। यहां नेता वोट मांगने तो जाते थे, लेकिन जब उनकी सरकार बनती थी, तो इन कॉलोनियों में न तो सड़कें बनाई जाती थी, न पानी-सीवर की लाइनें डाली जाती थीं।

पिछले 10 साल में आम आदमी पार्टी की सरकार ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को नेतृत्व में हरसंभव सहूलियत देने का काम किया और इन कॉलोनियों में काफी विकास कार्य कराए गए। मगर पिछले एक साल से इन कॉलोनियों में रहने वाले लोग बिजली कनेक्शन के लिए दर-दर भटक रहे थे, क्योंकि केंद्र सरकार की डीडीए ने ऑर्डर निकाल दिया था कि कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को तभी बिजली का कनेक्शन मिलेगा, जब वो डीडीए से लिखित में यह एनओसी लेकर आएंगे कि उनका एरिया लैंड पूलिंग के क्षेत्र में नहीं आता है। नतीजा ये हुआ कि पिछले कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लों को बिजली के मीटर के लिए अप्लाई करने के बाद एनओसी के लिए भटकना पड़ रहा था और रिश्वत देनी पड़ रही थी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img