उत्तर प्रदेश, नोएडा: रेकी कर मोबाइल चुराने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।रेकी करने के बाद पीजी, घरों और दुकानों से मोबाइल चुराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को फेज तीन थाने की पुलिस ने शुक्रवार को सेक्टर-69 स्थित पार्क से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई केस दर्ज होने की जानकारी मिली है। दोनों बदमाशों के पास से चोरी के तीन मोबाइल और एक चाकू बरामद हुआ है। एसीपी वर्णिका सिंह ने बताया कि क्षेत्र से मोबाइल चोरी होने की लगातार सूचनाएं आ रही थीं। इसके लिए फेज तीन थाना प्रभारी की अगुवाई में एक टीम गठित की गई थी। टीम ने शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दो बदमाशों को दबोच लिया।

उनके पास से चोरी का मोबाइल भी मिला है। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के खोड़ा निवासी अनीश उर्फ राजा व अनमोल के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 19-19 साल है। अनीश के खिलाफ दो जबकि अनमोल के खिलाफ पांच केस जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। गाजियाबाद से भी दोनों का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। अनमोल जब नाबालिग था तभी से वारदात कर रहा है। बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि चोरी का विरोध करने पर लोगों को डराने के लिए वह अपने पास चाकू रखते हैं। अगर लगता है कि पकड़ जाएंगे तो बदमाश व्यक्ति पर चाकू से हमला भी कर देते हैं। बरामद मोबाइल आरोपियों ने जिले के अलग-अलग स्थानों से चुराया था। गिरोह में कई अन्य आरोपियों के भी शामिल होने की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस अन्य बदमाशों की भी तलाश कर रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img