Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida: नोएडा में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन और सादे कपड़ों में पुलिस की तैनाती

Noida: नोएडा में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन और सादे कपड़ों में पुलिस की तैनाती

रिपोर्ट: अमर सैनी

गणतंत्र दिवस के अवसर पर नोएडा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं। आज से जिले में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है, जिसमें जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। शहर में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है। सुरक्षा के लिए 26 जनवरी को प्रमुख स्थानों, मॉल, बाजारों, और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में 250 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

गार्डन गैलेरिया मॉल और अन्य प्रमुख स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

नोएडा पुलिस का कहना है कि सुरक्षा को लेकर कोई भी चूक नहीं की जाएगी, और नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत जानकारी दें। गणतंत्र दिवस को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए नोएडा पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें