Haryana: घोषणाओं से जुड़े सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana: घोषणाओं से जुड़े सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की, बजट अनाउंसमेन्ट पर हुई चर्चा

रिपोर्ट: कोमल रमोला

चंडीगढ़, 16 जनवरी– हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री श्री रणबीर गंगवा भी उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं से जुड़े सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने विभाग के अंतर्गत लंबित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों और भवनों से संबंधित परियोजनाएं आम जनता की सुविधा से सीधे जुड़ी होती हैं, इसलिए गुणवत्ता के साथ-साथ समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों से कहा कि फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और जिन परियोजनाओं में अड़चनें आ रही हैं, उनका त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यों की गुणवत्ता को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, ओएसडी श्री राज नेहरू सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img