Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर आज से वाहनों का दबाव बढ़ेगा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर आज से वाहनों का दबाव बढ़ेगा
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में रविवार से भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 की शुरुआत हो गई। सोमवार से यह आम लोगों के लिए खुल जाएगा।

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में रविवार से भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 की शुरुआत हो गई। सोमवार से यह आम लोगों के लिए खुल जाएगा। ऐसे में चिल्ला बॉर्डर से लेकर ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे तक ट्रैफिक बढ़ने का अनुमान है। इसको देखते हुए यातायात पुलिस ने तैयारी कर ली है। हालांकि, इस बार सिर्फ निर्माण कार्यों से जुड़े वाहन पेश होने के कारण कम भीड़ आने की संभावना जताई जा रही है। अभी नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर करीब पांच लाख वाहन रोजाना निकलते हैं। चिल्ला और डीएनडी बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर तक सुबह-शाम रोजाना जाम की समस्या होती है। अब सोमवार से आम लोगों के लिए एक्सपो की शुरुआत हो जाएगी। इस बारे में डीसीपी यातायात लखन यादव ने बताया कि यह पिछले सालों की तरह हुए ऑटो एक्सपो की तरह नहीं है। यहां आम लोगों की रुचि के मुताबिक कारों का मेला नहीं है। एक भी कार कंपनी का स्टॉल नहीं लगा है। यहां सिर्फ जेसीबी, निर्माण कार्यों में लगने वाली आधुनिक मशीनों और सरकारी दफ्तरों से संबंधित स्टॉल हैं। ऐसे में कम भीड़ आने का अनुमान है। हालांकि, यातायात पुलिस ने जाम से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है।

डीसीपी ने बताया कि चिल्ला और डीएनडी बॉर्डर से एक्सपो सेंटर तक यातायात व्यवस्था संभालने के लिए हर मुख्य प्वाइंट पर पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा एक्सपो सेंटर के चारों तरफ सड़क पर ट्रैफिक को लगातार निकलवाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर एक्सपो सेंटर के गोलचक्कर को बंद कर नासा गोलचक्कर की ओर से ट्रैफिक निकाला जाएगा। सामान्य तौर पर वाहनों के रास्तों में किसी प्रकार के बदलाव की योजना तैयार नहीं की गई है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें