उत्तर प्रदेश, नोएडा: जागरुकता अभियान 27 सितंबर तक चलेगा

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) सुरक्षित बिजली उपयोग को लेकर शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं को जागरूक कर रहा है। इसके लिए नुक्कड़ नाटक और संवाद का सहारा लिया जा रहा है। यह जागरुकता अभियान 27 सितंबर तक चलेगा। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि उपभोक्ता सप्ताह के दौरान 15 सितंबर तक अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से संवाद किया जा रहा है। करीब 50 गांवों को इसमें शामिल किया गया है। ग्रामीण इलाकों में नुक्कड़ नाटक से उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सेवाओं, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, बिजली चोरी से बचने और विद्युत सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी जा रही है। अभियान में 78 हजार उपभोक्ताओं से जुड़कर संवाद स्थापित करने का लक्ष्य है। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता होगी। इसके विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img