Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश : महाशिवरात्रि पर हापुड़ में ट्रैफिक डायवर्जन आज से लागू, 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

Hapur News : महाशिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक को लेकर हापुड़ पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पांच सौ से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पूरे जिले को तीन जोन और दस सेक्टरों में बांटते हुए 14 क्यूआरटी टीमों का गठन किया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 55 स्थानों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा 22 स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। हापुड़ के तीन प्रमुख मंदिरों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, जबकि पांच स्थानों पर छोटे-बड़े मेलों का आयोजन भी होगा।

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए हाईवे-9 पर आज दोपहर 12 बजे से हल्के और भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा, जो 16 फरवरी की शाम चार बजे तक प्रभावी रहेगा। ऐसे में हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को रूट प्लान देखकर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए 13 फरवरी दोपहर 12 बजे से डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया गया है। परिस्थितियों के अनुसार इसमें आंशिक बदलाव भी किया जा सकता है। डायवर्जन प्वाइंटों पर बैरिकेडिंग कर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

उधर, डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फाल्गुन महाशिवरात्रि के मद्देनजर प्रमुख शिवालयों, कांवड़ मार्गों, पार्किंग स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। कंट्रोल रूम से मार्गों और मंदिर परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की लगातार निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें