उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में IAS की शिकायत करने वाले अफसरों का ट्रांसफर

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। आईएएस अधिकारी और अपर आयुक्त नोएडा संदीप भागिया का विरोध करने वाले अधिकतर अधिकारियों को बुधवार को हटा दिया गया। इन अधिकारियों को अन्य पदों पर तैनाती दी गई है।

दरअसल, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद की महिला अधिकारियों ने पांच अगस्त को मुख्यमंत्री के नाम एक शिकायती पत्र भेजा था। इसमें आईएएस अधिकारी और राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-1 संदीप भागिया पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। संदीप भागिया के पास गाजियाबाद का भी कार्यभार है।

14 अधिकारियों के ट्रांसफर

विशेष सचिव राज्य कर श्याम नारायण ने बुधवार को इस संबंध में ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिया। राज्य कर विभाग ने कुल 14 अधिकारियों के ट्रांसफर किए। सहायक आयुक्त वंदना सिंह को सचल दल इकाई गौतमबुद्धनगर से हटाकर उच्च न्यायालय प्रयागराज में तैनात किया गया है।

कौन कहां भेजा गया

शिखा सिंह सहायक आयुक्त सचल दल इकाई पांच गौतमबुद्धनगर से महोबा, रोहित रावत सहायक आयुक्त सचल दल इकाई दो गौतमबुद्धनगर से टैक्स ऑडिट अयोध्या भेजे गए हैं।

प्रियंका सचल दल इकाई गौतमबुद्धनगर से उच्च न्यायालय कार्य के लिए लखनऊ, आलोक कुमार संयुक्त आयुक्त एसआईबी गौतमबुद्धनगर से उच्च न्यायालय कार्य के लिए प्रयागराज, विवेक आर्या अपर आयुक्त ग्रेड दो एसआईबी गौतमबुद्धनगर से मुरादाबाद और ज्योति भौंत कानपुर प्रथम से एसआईबी राज्य कर गौतमबुद्धनगर भेजी गई हैं।

सहायक आयुक्त प्रशांत कुमार राय महोबा से सचल दल इकाई गौतमबुद्धनगर, सुरेंदर कुमार टैक्स ऑडिट अयोध्या से सचल दल इकाई-5 गौतमबुद्धनगर भेजे गए हैं। अपर आयुक्त अनिल कुमार द्वितीय प्रतीक्षारत से अपील मथुरा, प्रशांत कुमार अपील मथुरा से एसआईबी कानपुर प्रथम भेजे गए हैं।

सहायक आयुक्त राजीव कुमार खंड-4 कानपुर से सचल दल इकाई तीन गौतमबुद्धनगर, सत्य ब्रत उपाध्याय आगरा से सचल दल इकाई एक गौतमबुद्धनगर भेजे गए हैं। कौशलेंद्र कुमार राय संयुक्त आयुक्त टैक्स ऑडिट से सहारनपुर से एसआईबी गौतमबुद्धनगर भेजे गए हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img