उत्तर प्रदेश, नोएडा: जेवर टोल प्लाजा पर किसान आंदोलन की नई तारीख

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (महासभा) ने जेवर छोटे टोल को फ्री कराने के लिए प्रस्तावित आंदोलन की तारीख में बदलाव किया है। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा स्थित कैंप कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक महेन्द्र फौजी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 12 सितंबर की बजाय 20 सितंबर 2025 से आंदोलन शुरू करने का फैसला किया गया। यह निर्णय क्षेत्र में आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं के कारण लिया गया है।

प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने प्रदर्शन की तारीख आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था। किसान यूनियन ने कहा कि वह हमेशा जनता के साथ खड़ी रही है। संकट की इस घड़ी में भी वह जनहित में काम करेगी।

संगठन ने क्षेत्र के किसानों, मजदूरों और नागरिकों से 20 सितंबर को जेवर छोटे टोल पर पहुंचने की अपील की है। उनका कहना है कि जब तक टोल फ्री नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img