राज्यउत्तर प्रदेश

Lucknow: श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि, कहा- अखंड भारत के लिए दिया था बलिदान

Lucknow: श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि, कहा- अखंड भारत के लिए दिया था बलिदान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रनायक को नमन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज भारत माता के महान सपूत, भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पावन पुण्यतिथि है। आज ही के दिन 1953 में उन्होंने अखंड भारत के संकल्प के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।” उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में डॉ. मुखर्जी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री रहते हुए देश को औद्योगिक नीति, शिक्षा और विकास के क्षेत्र में दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

योगी आदित्यनाथ ने डॉ. मुखर्जी के त्याग और राष्ट्रनिष्ठा को याद करते हुए कहा, “जब उन्होंने देखा कि आजादी के बाद भी देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता के साथ समझौता किया जा रहा है, तो उन्होंने केंद्र सरकार से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर एक वैकल्पिक राष्ट्रवादी राजनीति की शुरुआत की, जो आज भाजपा के रूप में देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।”

मुख्यमंत्री ने डॉ. मुखर्जी के बलिदान को भारत की एकता और अखंडता की नींव बताते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में एक देश, एक विधान, एक प्रधान का सिद्धांत लागू करवाने की उनकी सोच आज साकार हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 को हटाकर भारत की अखंडता को पुनर्स्थापित किया गया है, जो डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में शामिल अन्य भाजपा नेताओं ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को देश के लिए अमूल्य बताया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस दिन को “बलिदान दिवस” के रूप में मनाया गया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players