Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

गाजियाबाद के मंदिर परिसर में बुजुर्ग की हत्या

थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के प्रह्लादगढ़ी में सोमवार को मंदिर परिसर में बनी झोपड़ी में सो रहे एक बुजुर्ग की लाश खून से लथपथ पड़ी मिली
थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के प्रह्लादगढ़ी में सोमवार को मंदिर परिसर में बनी झोपड़ी में सो रहे एक बुजुर्ग की लाश खून से लथपथ पड़ी मिली

अमर सैनी

गाजियाबाद। थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के प्रह्लादगढ़ी में सोमवार को मंदिर परिसर में बनी झोपड़ी में सो रहे एक बुजुर्ग की लाश खून से लथपथ पड़ी मिली। पत्नी ने शोर मचाकर अपने परिजनों को बुला लिया। परिजनों ने उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ईंट से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रह्लादगढ़ी निवासी वीरेश जाटव ने बताया कि उनके पिता चरण सिंह (72) ने लाल बत्ती के पास मंदिर में गाय पाल रखी है। वह परिसर में ही झोपड़ी बनाकर रहता था। रात करीब दो से तीन बजे के बीच जब वह सो रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। वह खाट से नीचे फर्श पर गिर गया। सुबह सात बजे जब उनकी पत्नी वीरेश रोजाना की तरह दूध लेने आई तो देखा कि उसका पति लहूलुहान पड़ा हुआ है। उसने शोर मचाया और भागकर घर आकर परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चरण सिंह को संजय नगर स्थित संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां से उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां सोमवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

350 वर्ग गज जमीन पर चल रहा है विवाद
वीरेश का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से प्रह्लादगढ़ी में 350 वर्ग गज जमीन को लेकर प्रदीप शर्मा व अन्य से विवाद चल रहा है, जबकि वह परिवार के अन्य सदस्य जमीन पर मकान बनाकर रहते हैं। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *