Delhi Crime: दिल्ली के भजनपुरा में युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में रोष

Delhi Crime: दिल्ली के भजनपुरा में युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में रोष

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शुक्रवार रात भजनपुरा के सुभाष मोहल्ला इलाके से सामने आया, जहां बदमाशों ने एक 24 वर्षीय युवक साकिर की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्से में हैं। जानकारी के अनुसार, साकिर सुभाष मोहल्ला का निवासी था और अपने पिता के साथ कपड़े रंगाई के काम में हाथ बंटाता था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे साकिर घर के पास गली में टहल रहा था, तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल साकिर को स्थानीय लोग तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही भजनपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर पूर्वी जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। जिला के एडिशनल डीसीपी मानस्वी जैन ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें हमलावरों के संबंध में कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इधर, हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और पुलिस इसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग न के बराबर है, जिसकी वजह से बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से जनता में भय और आक्रोश का माहौल साफ देखा जा सकता है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img