Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

गौतमबुद्ध नगर में ठंड लगने से पहली मौत, शुरू हुई जांच

गौतमबुद्ध नगर में ठंड लगने से पहली मौत, शुरू हुई जांच
नोएडा में सर्दी के सीजन में ठंड लगने से पहली मौत का मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा में थाना कासना क्षेत्र शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिला था।

अमर सैनी

नोएडा।  नोएडा में सर्दी के सीजन में ठंड लगने से पहली मौत का मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा में थाना कासना क्षेत्र शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं होने पर उसे cके लिए भेज दिया। शरीर पर किसी भी तरह के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई है।
जानकारी के मुताबिक थाना कासना क्षेत्र के सिरसा इलाके में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। लेकिन शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 48 वर्ष है। शव पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। व्यक्ति की बॉडी पर सिर्फ एक कुर्ता था। पुलिस ने ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई है। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों ने पूछताछ करने पर बताया कि व्यक्ति सिरसा में भीख मांगकर खाता पीता था। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि व्यक्ति की मौत ठंड लगने से हुई है। आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के जरिए शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें