उत्तर प्रदेशभारत

3 दिन में 1.75 लाख से ज्यादा विजिटर्स बने यूपीआईटीएस 2024 का हिस्सा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में भी करोड़ों लोगों तक रही मेगा इवेंट की रीच

लखनऊ/ग्रेटर नोएडा, 28 सितंबर। उत्तर प्रदेश के उद्यमियों और उनके उत्पादों को ग्लोबल पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। जैसी उम्मीद थी, पहले संस्करण की सफलता के बाद दूसरा संस्करण भी सफल आयोजन की ओर बढ़ चला है। तीन दिन के आयोजन में ही 1.75 लाख से ज्यादा लोगों की आमद इसका सटीक उदाहरण है। 25 सितंबर से लेकर 27 सितंबर तक तीन दिनों के अंदर 50 हजार से ज्यादा बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) विजिटर्स करीब 1.25 लाख बिजनेस टू कंज्यूमर्स (बी2सी) ने एक्सपो का दौरा किया है। उल्लेखनीय है कि ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में कुल 15 हॉल्स में इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 2550 एग्जिबिटर्स हिस्सा ले रहे हैं।

हर दिन बढ़ रहे विजिटर्स
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर से शुरू हुए इस मेगा इवेंट के पहले दिन 14,222 बिजनेस टू बिजनेस (बीटूबी) विजिटर्स इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचे, जबकि 25,589 बीटूसी विजिटर्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस तरह पहले दिन ही ट्रेड शो में कुल 40,811 लोगों की भागीदारी रही। इसी तरह, दूसरे दिन 26 सितंबर को 16,385 बी2बी और 46,552 बी2सी विजिटर्स समेत कुल 62,937 विजिटर्स सम्मिलित हुए। इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे दिन यानी शुक्रवार को 20,210 बी2बी और 51,335 बी2सी समेत कुल मिलाकर 71,545 विजिटर्स ने प्रतिभाग किया। खास बात ये है कि प्रतिदिन विजिटर्स की संख्या में वृद्धि हुई है और अंतिम दो दिन इसमें और अधिक इजाफा होने की संभावना है।

5 दिन में कई गुना बढ़ सकती है संख्या
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पूरे प्रदेश के उत्पादों को एक ग्लोबल लेवल का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है, जहां दुनिया भर के बायर्स न सिर्फ उन्हें देख सकें बल्कि उसकी ग्लोबल लेवल पर मार्केटिंग भी कर सकें। पहले संस्करण में सीएम योगी की मंशा के अनुरूप 70 हजार बी2बी विजिटर्स ने एक्सपो का दौरा किया था, जबकि 2.37 लाख बी2सी विजिटर्स भी वहां पहुंचे थे। इसी क्रम में दूसरे संस्करण में भी बड़ी संख्या में लोग इंटरनेशनल ट्रेड शो में हिस्सा ले रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, शुरुआती तीन दिनों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही है। कुल मिलाकर इन तीन दिनों में 1,75,283 विजिटर्स ने यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। यह संख्या 5 दिन तक चलने वाले आयोजन में कई गुना बढ़ सकती है।

सोशल मीडिया पर भी छाया यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो
यूपी इंटरनेशनल शो की लोकप्रियता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी देखने को मिल रही है। इस मेगा इवेंट को प्रचारित करने के लिए विभिन्न हैशटैग चलाए गए, जिन्होंने बीते 179 दिनों में करोड़ों लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। #UPITS2024 की सोशल मीडिया रीच 179 दिन में 32 मिलियन (3.20 करोड़) तक रही। वहीं, #UPInternationalTradeShow की सोशल मीडिया रीच 27 मिलियन (2.7 करोड़), #Upinternationaltradeshow2024 की 4.8 मिलियन (48 लाख), #UPITS की 71.9 हजार और #GlobalBizHubUP की 65.9 हजार सोशल मीडिया रीच रही है।

पूर्व मुख्य सचिव ने भी किया भ्रमण
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 में आम से लेकर खास लोगों का पहुंचना जारी है। इसी क्रम में शनिवार को पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने भी वेन्यू का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) के पवेलियन का भी भ्रमण किया। प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें प्राधिकरण की योजनाओं (मेडिकल डिवाइसेज पार्क, टॉय पार्क, अपैरल पार्क) की प्रगति से अवगत कराया गया। साथ ही साथ, प्राधिकरण द्वारा नई प्रस्तावित योजनाओं (सेमी कंडक्टर पार्क, आईटी व सॉफ़्टवेयर पार्क, फिनटेक सिटी, हेरिटेज सिटी, मिक्स्ड लण्ड यूज़, एजुकेशन हब आदि) के संबंध में भी जानकारी दी गई। दुर्गा शंकर मिश्र ने यीडा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा भविष्य की योजनाओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players