Delhi Firing: दिल्ली के नारायणा में फायरिंग कांड, कार शोरूम पर चली अंधाधुंध गोलियां

दिल्ली के नारायणा में फायरिंग कांड, कार शोरूम पर चली अंधाधुंध गोलियां

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के नारायणा थाना इलाके में मौजूद कार शोरूम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पुर्तगाल में बैठे हिमांशु भाऊ के शूटरों ने इस घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई. यह वारदात कार स्ट्रीट कार शोरूम पर हुई है. घटना को लेकर डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर ने कहा, “हमें सूचना मिली कि कुछ लोगों ने कार शोरूम पर फायरिंग की है. पुलिस मौके पर पहुंची. 10 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाई गईं. कोई हताहत नहीं हुआ. मामले में तीन लोगों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. मौके पर क्राइम टीम भी पहुंची. उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img