उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: लापता बुजुर्ग का शव गन्ने के खेत में मिला, हत्या की आशंका

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। एक माह से लापता कलछीना गांव निवासी बुजुर्ग का शव शनिवार को नूरपुर गांव में गन्ने के खेत में मिला। लोगों में चर्चा है कि हत्या कर शव को फेंका गया गया है। वहीं, मसूरी पुलिस का कहना है कि मौत का कारण पता करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शनिवार सुबह ग्राम नूरपुर में स्थित एक गन्ने के खते में नर कंकाल मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। जांच में पता चला कि गन्ने का खेत थाना धौलाना, जिला हापुड़ के गांव हसनपुर निवासी जितेंद्र का है। खेत में कुछ लोग गन्ने की छिलाई का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ईंख में एक व्यक्ति का कंकाल मिला। एसीपी ने बताया कि जितेन्द्र का खेत कलछीना गांव से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित है। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान के प्रयास किए गए तो कलछीना गांव से पहुंचे तीन युवकों ने मृतक की पहचान अपने 65 वर्षीय पिता बिजेंद्र निवासी रोहतास गढ़ी कलछीना थाना भोजपुर के रूप में की। इसके बाद परिजनों ने कपड़ों के आधार पर बिजेंद्र की पहचान की। उन्होंने पुलिस को बताया कि बिजेंद्र बीते एक साल से बीमार चल रहे थे। उनका हापुड़ के पिलखुआ स्थित एक अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। वह दो माह तक अस्पताल में भर्ती भी रहे थे। डाक्टरों ने उन्हें घर ले जाने को कह दिया था। एसीपी के मुताबिक परिजनों ने यह भी बताया कि बिजेंद्र अकसर घूमने के लिए निकलते थे। लेकिन कुछ समय बाद वापस लौट आते थे। एक जनवरी को बिजेंद्र घर से निकले और फिर वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद बेटे द्वारा चार जनवरी को भोजपुर थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। एसीपी का कहना है कि मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img