नई दिल्ली: एम्स न्यूरोसाइंसेज सेंटर के आईसीयू का विस्तार

नई दिल्ली, 2 जून : एम्स दिल्ली के न्यूरोसाइंसेज सेंटर में नव-संवर्धित गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) सोमवार से चालू हो गई है। इसके साथ ही न्यूरो संबंधी रोगों से पीड़ित गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू में आरक्षित बेड की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है।

इस आशय की जानकारी न्यूरोसाइंसेज सेंटर के प्रमुख डॉ. एस.बी. गायकवाड़ ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि एनएस – आईसीयू-ए में मरीजों के लिए चार बेड की सुविधा उपलब्ध थी, जो पांच नए बेड शामिल होने के बाद बढ़कर नौ हो गई है। इस सुविधा से गंभीर रूप से बीमार न्यूरोलॉजिकल मरीजों को अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधित किया जा सकेगा। साथ ही मरीजों को केंद्र के भीतर समय पर प्रवेश और गहन देखभाल की सुविधा मिल सकेगी। पिछले वित्तीय वर्ष में, इकाई ने 196 मरीजों का प्रबंधन किया था। इस अवसर पर एम्स के आईसीयू नवीनीकरण और विस्तार समिति के प्रभारी डॉ. अचल श्रीवास्तव और न्यूरोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. मंजरी त्रिपाठी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विजय वर्मा ने पायल कपाड़िया की कान्स जीत पर गजेंद्र चौहान की टिप्पणी का मज़ाक उड़ाया: ‘करवा ली बेज़ाती?’

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img