Mahaparinirvan Diwas: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने अलीपुर स्मारक पर बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

Mahaparinirvan Diwas: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने अलीपुर स्मारक पर बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

हर साल 6 दिसंबर को भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की पुण्यतिथि, महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई जाती है। 1956 में इसी दिन बाबा साहेब का निधन हुआ था। पूरे देश में इस अवसर पर लोग उन्हें उनके योगदान, विशेषकर संविधान निर्माण और सामाजिक न्याय के लिए किए गए संघर्ष के लिए याद करते हैं। शनिवार सुबह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अलीपुर स्थित राष्ट्रीय स्मारक पहुंचीं और बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया कि महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्होंने बाबा साहेब को नमन किया और उनके आदर्शों का सम्मान किया।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, मेहनत और समानता के सिद्धांतों का प्रतीक है। उन्होंने जिस न्यायपूर्ण और समतामूलक राष्ट्र की कल्पना की थी, उसे साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है। महापरिनिर्वाण दिवस हमें उनके आदर्शों, संविधानिक मूल्यों, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक सद्भाव को अपनाने का संदेश देता है।

मीडिया से बातचीत में सीएम ने बताया कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि बाबा साहेब ने दिल्ली के इस स्थान को अपने महापरिनिर्वाण के लिए चुना। यह स्थल उन पंचतीर्थों में से एक है, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब के सम्मान में विकसित किया गया है। रेखा गुप्ता ने कहा कि वह चाहती हैं कि यह परिनिर्वाण स्थली विश्वभर में प्रसिद्ध हो, ताकि भारत आने वाला हर व्यक्ति यहां आकर बाबा साहेब के चरणों में प्रणाम कर सके।

सीएम ने बताया कि उन्होंने अपने दिन की शुरुआत इसी पवित्र स्थल पर बाबा साहेब को नमन करके की। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश को आगे बढ़ाने का प्रयास करें। महापरिनिर्वाण दिवस हमें याद दिलाता है कि समानता, न्याय और मानव अधिकारों के लिए बाबा साहेब का संघर्ष आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उनके विचार और शिक्षाएं समाज को बेहतर दिशा में आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img