YEIDA Plot Scheme 2024: 361 प्लॉट्स के लिए 1.87 लाख दावेदार, यमुना अथॉरिटी की लॉटरी में आज होगा फैसला

YEIDA Plot Scheme 2024: 361 प्लॉट्स के लिए 1.87 लाख दावेदार, यमुना अथॉरिटी की लॉटरी में आज होगा फैसला

रिपोर्ट: अमर सैनी

यमुना अथॉरिटी की आवासीय भूखंड योजना के तहत ड्रॉ आवंटन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें 361 प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा। इस योजना के लिए कुल 2 लाख से अधिक आवेदक आए थे, जिसमें से 1,87,570 पात्र आवेदक पाए गए। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोमार्ट सेंटर के हाल नंबर 1 में यह ड्रॉ आवंटन समिति और पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में हो रहा है। ड्रॉ प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है और इसका लाइव प्रसारण सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर किया जा रहा है।

यीडा के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के लिए जुलाई में आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी और इसके अंतर्गत कुल 2,02,235 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 1,87,000 आवेदन पात्र पाए गए, और इन आवेदकों ने एकमुश्त भुगतान का विकल्प चुना है। इस योजना के तहत सबसे अधिक मांग 120 वर्ग मीटर के प्लॉटों के लिए है, जहां 67,197 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके बाद 300 वर्ग मीटर के भूखंडों के लिए 59,613 आवेदन और 162 वर्ग मीटर के प्लॉटों के लिए 44,181 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img