Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

एनटीपीसी में गेट तोड़ते हुए घुसी कार, चार गिरफ्तार

पुलिस को दी शिकायत में सीआईएसएफ इंस्पेक्टर होती लाल ने बताया कि शुक्रवार देर शाम एनटीपीसी संयत्र के गेट नंबर 3 को तोड़ते हुए एक तेज रफ्तार वैगनार कार 20 मीटर अंदर घुस गई।
थाना जारचा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार एनटीपीसी का गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गई।

अमर सैनी

नोएडा। थाना जारचा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार एनटीपीसी का गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गई। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। मौके पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने कार सवारों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि दो नाबालिग समेत चार लोग कार चलाना सीख रहे थे। सीआईएसएफ इंस्पेक्टर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में सीआईएसएफ इंस्पेक्टर होती लाल ने बताया कि शुक्रवार देर शाम एनटीपीसी संयत्र के गेट नंबर 3 को तोड़ते हुए एक तेज रफ्तार वैगनार कार 20 मीटर अंदर घुस गई। घटना में गेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। जिसके बाद वहां मौजूद सीआईएसएफ के जवानों ने कार की घेराबंदी कर उसमें सवार चार युवकों पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान देवेंद्र कुमार, हर्ष व अन्य दो नाबालिगों के रूप में हुई है। चारों ग्रेटर नोएडा प्यावली गांव के ही रहने वाले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों को हिरासत में लिया है।

तेज रफ्तार में थी कार
घटना के समय जैसे ही कार गेट तोड़ते हुए अंदर घुसी तो सीआईएसएफ जवानों के होश उड़ गए। सूत्रों से पता चला है कि जवानों को लगा कि कार सवार कोई हमला कर सकते हैं। लेकिन उन्होंने देखा कि कार से कोई नहीं निकला। जिसके बाद जवानों ने घेराबंदी कर आरोपियों को कार से बाहर निकाला। पूछताछ करने पर पता चला कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होने पर एनटीपीसी में घुसी थी। जिसके बाद आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि सीआईएसएफ इंस्पेक्टर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों में दो नाबालिग हैं। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *