दिल्ली की चावड़ी बाजार मार्केट में ई रिक्शा चालकों पर लोकल नेताओं का हाथ, ई रिक्शा चालक नशे में चलाते हैं रिक्शा

दिल्ली की चावड़ी बाजार मार्केट में ई रिक्शा चालकों पर लोकल नेताओं का हाथ, ई रिक्शा चालक नशे में चलाते हैं रिक्शा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली की चावड़ी बाजार मार्केट के एग्जीक्यूटिव ललित अग्रवाल से टॉप स्टोरी के संवाददाता से खास बातचीत की। ललित अग्रवाल ने कहा यूं तो चावड़ी बाजार मार्केट में बहुत सी समस्याएं हैं लेकिन कुछ समस्याएं ऐसी हैं जिसको लेकर हम व्यापारी बहुत परेशान हैं। ललित अग्रवाल ने कहा समस्याएं कुछ इस तरह की है जैसे तारों का भयानक जाल, शौचालय, सीसीटीवी कैमरे, ई रिक्शा वालों का नशे में ई-रिक्शा चलाना। ललित अग्रवाल ने कहा यहां पर जो लोकल नेता है उनका इन ई रिक्शा वालों पर हाथ है क्योंकि उनके खुद के यहां पर इतने ई रिक्शा है और वह नेता इन ई रिक्शा को किराए पर देते हैं लेकिन जिनको देते हैं उनसे यह नहीं पूछा जाता कि वह कहां से हैं क्योंकि इन रिक्शा चालकों में से बहुत से रोहिंग्या भी है लेकिन पुलिस को और प्रशासन को इसकी कोई श
सुध नहीं है।

ललित अग्रवाल ने कहा हमने इसकी शिकायत हमारे यहां के ट्रैफिक के, टी आई, और थाने के एसएचओ साहब को भी शिकायत दर्ज कराई है लेकिन अभी तक इस पर हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई है। ललित अग्रवाल ने कहा की चावड़ी बाजार मार्केट में शौचालय नहीं है हम चाहते हैं यहां पर शौचालय बनवाया जाए कोई शुल्क शौचालय ही बनवा दिया जाए लेकिन बनवाना चाहिए और यहां पर तारों का जाल रहता है ट्रैफिक जाम रहता है और सीसीटीवी कैमरे प्रशासन की तरफ से लगने चाहिए।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img