Noida Crime: नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को दबोचा, 62 मोबाइल बरामद

Noida Crime: नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को दबोचा, 62 मोबाइल बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

आज नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस और CRT टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर बदमाश घायल हो गए जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया। दादरी मेन रोड पर पुलिस चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन संदिग्धों ने रुकने का इशारा नजरअंदाज कर ककराला की ओर भागने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत पीछा करते हुए अन्य टीमों को अलर्ट किया, जिसके बाद बदमाश खुद को घिरा हुआ पाकर भागने लगे। इस दौरान उनकी बाइक फिसल गई, और दो बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा हमला करने के इरादे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए और उन्हें अस्पताल भेजा गया।

पकड़े गए बदमाशों की पहचान सन्दीप उर्फ लक्की और सोनू उर्फ चटनी के रूप में हुई है, जो पहले से कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित थे। पुलिस ने मौके से 62 चोरी के मोबाइल फोन, बिना नंबर प्लेट की बाइक, और दो अवैध तमंचे बरामद किए। तीसरे बदमाश शमशाद को पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, ये तीनों बदमाश एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल चोरी, मोटरसाइकिल चोरी और अवैध शराब तस्करी जैसी गतिविधियों में लिप्त थे। पकड़े गए मोबाइल फोनों में से कई की ऑनलाइन शिकायतें दर्ज हैं, और पुलिस अब संबंधित थानों से संपर्क कर रही है अभी मामले की जांच जारी है, और पुलिस का कहना है कि ये मुठभेड़ नोएडा में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण लाने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी है

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img