Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

आयुष चिकित्सा पद्धतियों के विकास को बढ़ावा दे रहा राष्ट्रीय आयुष मिशन

आयुष चिकित्सा पद्धतियों के विकास को बढ़ावा दे रहा राष्ट्रीय आयुष मिशन
आयुष मंत्रालय पश्चिम बंगाल सहित देश में राज्य व केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के माध्यम से राष्ट्रीय आयुष मिशन की केंद्र प्रायोजित योजनाओं को लागू करने में जुटा है

नई दिल्ली, 29 नवम्बर : आयुष मंत्रालय पश्चिम बंगाल सहित देश में राज्य व केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के माध्यम से राष्ट्रीय आयुष मिशन की केंद्र प्रायोजित योजनाओं को लागू करने में जुटा है। इसके तहत उन्हें वित्तीय सहायता दी जा रही है ताकि वह आयुष चिकित्सा पद्धतियों के विकास और संवर्धन में अपना योगदान दे सकें।

आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव के मुताबिक इस मिशन के तहत मौजूदा आयुष औषधालयों और उप स्वास्थ्य केंद्रों को उन्नत करके आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) का संचालन करने से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और जिला अस्पतालों (डीएच) में आयुष सुविधाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में आयुष सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, वहां नया आयुष औषधालय स्थापित करने के लिए भवन का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही 10/30/50 बिस्तरों वाले एकीकृत आयुष अस्पतालों की स्थापना की जा रही है। साथ ही आयुष स्नातक संस्थानों और आयुष स्नातकोत्तर संस्थानों में पीजी, फार्मेसी और पैरा-मेडिकल पाठ्यक्रमों को जोड़ा जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें